हरिद्वार: राम प्रसाद गली के पास रेलवे लाइन के किनारे 4 दिनों से फंसा बारहसिंगा, वन विभाग बना लापरवाह
राम प्रसाद गली के पास रेलवे लाइन के किनारे 4 दिनों से एक बारहसिंघा फंसा हुआ है। मंगलवार को भी स्थानीय दुकानदारों ने वन विभाग को कई बार सूचित किया। बावजूद इसके वन विभाग मौके पर नहीं पहुंचा। शाम 4 बजे करीब नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बुधवार को बारहसिंघा को रेस्क्यू करने का आश्वासन दिया है। जंगलों से निकल कर बारहसिंघा यहां फंसा हुआ है।