हरिद्वार: निकाय चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन, CM धामी ने गुरुकुल हेलीपैड पर कांग्रेस पर कॉरिडोर को लेकर किया हमला
CM धामी मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे करीब गुरुकुल हेलीपैड पहुंचे। सीएम धामी का यहां भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। सीएम धामी ने पत्रकारों से बात करते हुए प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर स्पष्ट किया कि कोई भी निर्माण टूटने वाला नहीं है और कांग्रेस लोगों को ओछी राजनीति कर बरगला रही है लिहाजा जनता को कांग्रेस के बहकावे में नहीं आना चाहिए। CM धामी ने जीत का दावा किया।