हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डामकोठी से हर की पौड़ी तक किया रोड शो, भारी संख्या में जुटी भीड़
उत्तराखंड में निकाय चुनाव चल रहा है और चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में डामकोठी से लेकर हर की पौड़ी तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ जुटाई गई। मुख्यमंत्री धामी ने इस बार सभी निकाय में भाजपा की जीत होने के साथ ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का दावा किया है। इस दौरान सांसद, विधायक मौजूद रहे।