हरिद्वार: कनखल में हरियाणा नंबर की कार द्वारा लोगों को रौंदने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कनखल में बीती रात हरियाणा नंबर की एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंद डाला। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जब कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वो फिर से इधर उधर टक्कर मारता हुआ भागने लगा। यह घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोमवार को वायरल हो रहा है। हालांकि यह कार थोड़ी दूरी पर जाकर फंस गई थी और फिर पुलिस ने कार को निकाला।