शुजालपुर: एडवोकेट एलम सिंह देलमिया ने नेशनल लोक अदालत की विस्तृत जानकारी दी
आगामी 12 दिसंबर को न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर एडवोकेट एलम सिंह देलमिया ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निराकरण कराया जा सकता है। इसमें राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, सिविल विवाद, बैंक ऋण, बिजली बिल एवं अन्य समझौता योग्य प्रक