बड़ागांव धसान: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम माडूमर में हुआ जल परीक्षण
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं कार्यपालन यंत्री अनिल लगरखा के मार्गदर्शन में जलगंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।इसीक्रम में आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम माडूमर में प्रा. शाला और आगंनबाडी केंद्र मे पेयजल स्रोत का एनटीके के माध्यम से परीक्षण किया गया। साथ ही पांच महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।