मामला टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुरा पराखास का है। जहां पर शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। यहां पर शिक्षक नदारद है और बच्चे शिक्षा के लिए इंतजार कर रहे हैं। घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि प्राथमिक शाला में शिक्षक मौजूद नहीं है।