ब्यौहारी: जहरीला पदार्थ खाने से 37 वर्षीय युवक की मौत
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी 37 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी गुरुवार सुबह 8 बजे सामने आई है।