Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image

कांवड़ियों की सेवा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, हर व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर : उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ 11 अगस्त के जलाभिषेक तक कांवड़ यात्रा को लेकर चप्पे-चप्पे पर निगरानी=पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह कांवड़ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, शिवमय हुआ पानीपत; आस्था की राह पर प्रशासन का सुरक्षा कवच 11 अगस्त के जलाभिषेक को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर हर कदम पर निगरानी और श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा पूरा अमला पानीपत, 6 अगस्त। सावन मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा ने अब गति पकड़ ली है। काउंट डाउन शुरू हो गया है। हरिद्वार-शामली, पानीपत-रोहतक, असन्ध तथा अन्य प्रमुख मार्गों पर "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। भगवा वस्त्र धारण किए कांवड़िए भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मार्गों पर श्रद्धा, सेवा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। 11 अगस्त को संभावित जलाभिषेक को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। प्रशासन द्वारा कांवड़ मार्गों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा प्रत्येक व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख मार्गों की मरम्मत कर उन्हें सुगम बनाया गया है। जिन स्थानों पर सड़क निर्माण या अन्य कारणों से बाधा थी, वहां आवश्यक सुधार कार्य कराए गए हैं। कई स्थानों पर सड़क किनारे मिट्टी से भरे छोटे-छोटे बैग लगाए गए हैं ताकि कांवड़िए सुरक्षित और सहज तरीके से यात्रा कर सकें। किसी भी प्रकार की रुकावट को तत्काल हटाने के लिए क्रेन की भी तैनाती की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्थानों पर 10 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। इनमें आवश्यक दवाइयों, प्राथमिक उपचार सामग्री तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है। इसके साथ ही डायल-112 की पुलिस टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। हरिद्वार-शामली, पानीपत-रोहतक, असन्ध और अन्य प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। विशेष रूप से डाक कांवड़ को सुरक्षित और निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस एवं प्रशासन संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रशासन के अनुसार लगभग हर 50 मीटर की दूरी पर सेवा शिविर स्थापित किए जा रहे हैं और प्रतिदिन इनकी संख्या बढ़ रही है। इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी के टैंक, बड़े पंखे, कूलर तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ स्थानीय नागरिक भी सेवा भाव से शिविरों में सहयोग कर रहे हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि, "कांवड़ यात्रा करोड़ों लोगों की आस्था का महापर्व है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग समन्वय के साथ 24 घंटे कार्य कर रहे हैं। 11 अगस्त के जलाभिषेक को देखते हुए प्रत्येक व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित और सुखद वातावरण में अपनी यात्रा पूर्ण करे।" पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, "कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल, डायल-112 की लगातार गश्त, यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से डाक कांवड़ के निर्बाध आवागमन के लिए अलग रणनीति बनाई गई है। पुलिस पूरी मुस्तैदी और समर्पण के साथ हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।" एक श्रद्धालु ने कहा, "प्रशासन और समाज के लोगों द्वारा की जा रही सेवा वास्तव में सराहनीय है। जगह-जगह पानी, चिकित्सा सुविधा, विश्राम और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था है। इससे कांवड़ यात्रा और भी सहज एवं सुखद बन गई है। यह केवल यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण है।" सावन की इस पावन बेला में पानीपत के कांवड़ मार्ग केवल यात्रा के रास्ते नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा, अनुशासन और सामाजिक समरसता के प्रतीक बन गए हैं। भगवान शिव के जयघोष से गूंजते इन मार्गों पर प्रशासन, पुलिस, सामाजिक संस्थाएं और आमजन मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाने में जुटे हैं, जिससे हर श्रद्धालु सुरक्षित, सम्मानपूर्वक और भक्तिभाव के साथ अपने आराध्य को जल अर्पित कर सके।

Israna, Panipat | Aug 6, 2026

MORE NEWS

एनसी मेडिकल कॉलेज में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर हटाने का नोटिस, सुरक्षा व्यवस्था बदलने की तैयारी

एमबीबीएस छात्रों पर जानलेवा हमले के बाद जागा प्रबंधन समिता ने लिया निणर्य
इसराना:
रोहतक-नेशनल हाईवे स्थित एनसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस छात्रों पर हुए जानलेवा हमले ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है, वहीं अब कॉलेज प्रबंधन भी दबाव में नजर आ रहा है। प्रबंधन समिति ने चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एवं पूर्व डीएसपी ओमप्रकाश शर्मा को हटाने तथा पूरे सुरक्षा तंत्र में बदलाव करने संबंधी नोटिस जारी किया है। इससे साफ है कि प्रबंधन ने भी मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था को नाकाफी माना है। बताया जा रहा है कि कॉलेज परिसर और हॉस्टल में बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने तथा सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह नए सिरे से लागू करने की तैयारी की जा रही है। छात्रों का आरोप है कि यदि पहले ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त होती तो हॉस्टल के भीतर इतनी बड़ी वारदात नहीं होती और दो छात्रों की जान जोखिम में नहीं पड़ती।
हमले में गंभीर रूप से घायल एमबीबीएस छात्र अंकुर का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घायल छात्र विवेक कुमार का इलाज एनसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।
घटना के पांच दिन बाद भी किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। छात्रों का कहना है कि पुलिस और कॉलेज प्रशासन दोनों आरोपितों पर कार्रवाई करने में सुस्ती बरत रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। गौरतलब है कि पांच दिन पहले कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र विवेक कुमार पर कॉलेज से पासआउट हो चुके कुछ युवकों और उनके साथियों द्वारा कथित रूप से हमला किया गया था। आरोप है कि हॉस्टल के वाशरूम के बाहर आधा दर्जन हमलावरों ने विवेक के सिर पर बोतल से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे एमबीबीएस छात्र अंकुर को भी वाहन से टक्कर मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रबंधन समिति के चेयरमैन भुषण गुप्ता ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को लेकर चीप सिक्कोरिटी ओफिसर सहित संपूर्ण पुरानी सिक्कोरिटी बदलने के लिए ऐजेंसी  को नोटिस भेज दिया गया है। काँलेज की तरफ से पुलिस को शिकायत इसलिए नही दी गई थी, क्योंकि घायलों के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी। 15 दिन के अंदर काँलेज परिसर मे दुसरी सिक्कोरिटी ऐंजीसी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सभालेगी।

एनसी मेडिकल कॉलेज में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर हटाने का नोटिस, सुरक्षा व्यवस्था बदलने की तैयारी एमबीबीएस छात्रों पर जानलेवा हमले के बाद जागा प्रबंधन समिता ने लिया निणर्य इसराना: रोहतक-नेशनल हाईवे स्थित एनसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस छात्रों पर हुए जानलेवा हमले ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है, वहीं अब कॉलेज प्रबंधन भी दबाव में नजर आ रहा है। प्रबंधन समिति ने चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एवं पूर्व डीएसपी ओमप्रकाश शर्मा को हटाने तथा पूरे सुरक्षा तंत्र में बदलाव करने संबंधी नोटिस जारी किया है। इससे साफ है कि प्रबंधन ने भी मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था को नाकाफी माना है। बताया जा रहा है कि कॉलेज परिसर और हॉस्टल में बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने तथा सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह नए सिरे से लागू करने की तैयारी की जा रही है। छात्रों का आरोप है कि यदि पहले ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त होती तो हॉस्टल के भीतर इतनी बड़ी वारदात नहीं होती और दो छात्रों की जान जोखिम में नहीं पड़ती। हमले में गंभीर रूप से घायल एमबीबीएस छात्र अंकुर का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घायल छात्र विवेक कुमार का इलाज एनसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। घटना के पांच दिन बाद भी किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। छात्रों का कहना है कि पुलिस और कॉलेज प्रशासन दोनों आरोपितों पर कार्रवाई करने में सुस्ती बरत रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। गौरतलब है कि पांच दिन पहले कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र विवेक कुमार पर कॉलेज से पासआउट हो चुके कुछ युवकों और उनके साथियों द्वारा कथित रूप से हमला किया गया था। आरोप है कि हॉस्टल के वाशरूम के बाहर आधा दर्जन हमलावरों ने विवेक के सिर पर बोतल से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे एमबीबीएस छात्र अंकुर को भी वाहन से टक्कर मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रबंधन समिति के चेयरमैन भुषण गुप्ता ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को लेकर चीप सिक्कोरिटी ओफिसर सहित संपूर्ण पुरानी सिक्कोरिटी बदलने के लिए ऐजेंसी को नोटिस भेज दिया गया है। काँलेज की तरफ से पुलिस को शिकायत इसलिए नही दी गई थी, क्योंकि घायलों के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी। 15 दिन के अंदर काँलेज परिसर मे दुसरी सिक्कोरिटी ऐंजीसी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सभालेगी।

Israna, Panipat | Aug 7, 2026

बिजली निगम कार्यालय इसराना मे दुसरी दिन भी विरोध प्रर्दशन जारी, क्या है कारण जानिए

बिजली निगम कार्यालय इसराना मे दुसरी दिन भी विरोध प्रर्दशन जारी, क्या है कारण जानिए

Israna, Panipat | Aug 7, 2026

पानीपत के NC  मेडिकल कॉलेज मामला: चार दिन बाद मे हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर, छात्रों ने आंदोलन की दी चेतावनी

पानीपत के NC मेडिकल कॉलेज मामला: चार दिन बाद मे हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर, छात्रों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Israna, Panipat | Aug 7, 2026

चरखी दादरी मे पुलिस स्टेशन के बाहर एक स्कापियो पर 3 बदमाशों ने आंधा धुन की फारिंग, पुलिस मौके पर पहुंची, बदमाश हुए फरार....

चरखी दादरी मे पुलिस स्टेशन के बाहर एक स्कापियो पर 3 बदमाशों ने आंधा धुन की फारिंग, पुलिस मौके पर पहुंची, बदमाश हुए फरार....

Israna, Panipat | Aug 6, 2026

विकास की गति नहीं रुकेगी, हर क्षेत्र तक पहुंचेगी सुविधाएं: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

23 करोड़ की विकास सौगात, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बदली पानीपत ग्रामीण की तस्वीर

घोषणाएं नहीं, धरातल पर विकास हमारी पहचान

पानीपत ग्रामीण में विकास का बड़ा अभियान, करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्याश

पानीपत, 6 अगस्त। हरियाणा सरकार विकास को राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा का सबसे बड़ा माध्यम मानती है। प्रदेश का कोई भी गांव, वार्ड या शहर विकास से अछूता नहीं रहेगा। जनता के प्रत्येक रुपये का सदुपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक को बेहतर सड़कें, आधुनिक आधारभूत सुविधाएं और मजबूत शहरी ढांचा उपलब्ध कराया जाए। यह बात हरियाणा  के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने गुरुवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर कही। स्थानीय नागरिकों ने उनका फूल-मालाओं एवं जोरदार जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया।
   कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही है और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
   शिक्षा मंत्री ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर-25 पार्ट-2 से की, जहां उन्होंने एचएसआईआईडीसी द्वारा लगभग साढ़े 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी (कंक्रीट) सड़कों का लोकार्पण किया। लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों के कारण उद्योगपतियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नई कंक्रीट सड़कों के निर्माण से इस समस्या का स्थाई समाधान हुआ है। 

   शिक्षा मंत्री ने वार्ड नंबर-26  काबड़ी कच्चा फाटक से जैन चौक तक बनने वाली लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत की आरसीसी सड़क का शिलान्यास भी किया।
  शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
मंत्री ने बाबरपुर मंडी स्थित फुटपाथ के सौंदर्यीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना के अंतर्गत आधुनिक एवं आकर्षक फुटपाथ विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
   इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरे किए जाएं। 
  उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और सुव्यवस्थित शहरी ढांचा किसी भी क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास की मजबूत आधारशिला होते हैं।
  इस अवसर पर उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर सड़क व्यवस्था से उद्योगों को नई गति मिलेगी तथा परिवहन व्यवस्था
अधिक सुगम होगी।
  इस अवसर पर मेयर कोमल सैनी, जॉइंट कमिश्नर मन्नी त्यागी, पार्षद बिट्टू प्रजापति, पार्षद मनजीत कौर, पार्षद कुसुम भट्ट, डॉ. राजबीर आर्य, कपिल राणा, राजपाल हरिनगर, मंडल अध्यक्ष अतर सिंह व गुरदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, उद्योगपति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विकास की गति नहीं रुकेगी, हर क्षेत्र तक पहुंचेगी सुविधाएं: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा 23 करोड़ की विकास सौगात, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बदली पानीपत ग्रामीण की तस्वीर घोषणाएं नहीं, धरातल पर विकास हमारी पहचान पानीपत ग्रामीण में विकास का बड़ा अभियान, करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्याश पानीपत, 6 अगस्त। हरियाणा सरकार विकास को राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा का सबसे बड़ा माध्यम मानती है। प्रदेश का कोई भी गांव, वार्ड या शहर विकास से अछूता नहीं रहेगा। जनता के प्रत्येक रुपये का सदुपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक को बेहतर सड़कें, आधुनिक आधारभूत सुविधाएं और मजबूत शहरी ढांचा उपलब्ध कराया जाए। यह बात हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने गुरुवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर कही। स्थानीय नागरिकों ने उनका फूल-मालाओं एवं जोरदार जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही है और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर-25 पार्ट-2 से की, जहां उन्होंने एचएसआईआईडीसी द्वारा लगभग साढ़े 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी (कंक्रीट) सड़कों का लोकार्पण किया। लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों के कारण उद्योगपतियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नई कंक्रीट सड़कों के निर्माण से इस समस्या का स्थाई समाधान हुआ है। शिक्षा मंत्री ने वार्ड नंबर-26 काबड़ी कच्चा फाटक से जैन चौक तक बनने वाली लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत की आरसीसी सड़क का शिलान्यास भी किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। मंत्री ने बाबरपुर मंडी स्थित फुटपाथ के सौंदर्यीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना के अंतर्गत आधुनिक एवं आकर्षक फुटपाथ विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और सुव्यवस्थित शहरी ढांचा किसी भी क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास की मजबूत आधारशिला होते हैं। इस अवसर पर उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर सड़क व्यवस्था से उद्योगों को नई गति मिलेगी तथा परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम होगी। इस अवसर पर मेयर कोमल सैनी, जॉइंट कमिश्नर मन्नी त्यागी, पार्षद बिट्टू प्रजापति, पार्षद मनजीत कौर, पार्षद कुसुम भट्ट, डॉ. राजबीर आर्य, कपिल राणा, राजपाल हरिनगर, मंडल अध्यक्ष अतर सिंह व गुरदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, उद्योगपति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Israna, Panipat | Aug 6, 2026