Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap

चरखी दादरी मे पुलिस स्टेशन के बाहर एक स्कापियो पर 3 बदमाशों ने आंधा धुन की फारिंग, पुलिस मौके पर पहुंची, बदमाश हुए फरार....

Israna, Panipat | Aug 6, 2026

MORE NEWS

बिजली निगम कार्यालय इसराना मे दुसरी दिन भी विरोध प्रर्दशन जारी, क्या है कारण जानिए

बिजली निगम कार्यालय इसराना मे दुसरी दिन भी विरोध प्रर्दशन जारी, क्या है कारण जानिए

Israna, Panipat | Aug 7, 2026

पानीपत के NC  मेडिकल कॉलेज मामला: चार दिन बाद मे हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर, छात्रों ने आंदोलन की दी चेतावनी

पानीपत के NC मेडिकल कॉलेज मामला: चार दिन बाद मे हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर, छात्रों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Israna, Panipat | Aug 7, 2026

विकास की गति नहीं रुकेगी, हर क्षेत्र तक पहुंचेगी सुविधाएं: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

23 करोड़ की विकास सौगात, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बदली पानीपत ग्रामीण की तस्वीर

घोषणाएं नहीं, धरातल पर विकास हमारी पहचान

पानीपत ग्रामीण में विकास का बड़ा अभियान, करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्याश

पानीपत, 6 अगस्त। हरियाणा सरकार विकास को राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा का सबसे बड़ा माध्यम मानती है। प्रदेश का कोई भी गांव, वार्ड या शहर विकास से अछूता नहीं रहेगा। जनता के प्रत्येक रुपये का सदुपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक को बेहतर सड़कें, आधुनिक आधारभूत सुविधाएं और मजबूत शहरी ढांचा उपलब्ध कराया जाए। यह बात हरियाणा  के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने गुरुवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर कही। स्थानीय नागरिकों ने उनका फूल-मालाओं एवं जोरदार जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया।
   कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही है और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
   शिक्षा मंत्री ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर-25 पार्ट-2 से की, जहां उन्होंने एचएसआईआईडीसी द्वारा लगभग साढ़े 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी (कंक्रीट) सड़कों का लोकार्पण किया। लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों के कारण उद्योगपतियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नई कंक्रीट सड़कों के निर्माण से इस समस्या का स्थाई समाधान हुआ है। 

   शिक्षा मंत्री ने वार्ड नंबर-26  काबड़ी कच्चा फाटक से जैन चौक तक बनने वाली लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत की आरसीसी सड़क का शिलान्यास भी किया।
  शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
मंत्री ने बाबरपुर मंडी स्थित फुटपाथ के सौंदर्यीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना के अंतर्गत आधुनिक एवं आकर्षक फुटपाथ विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
   इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरे किए जाएं। 
  उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और सुव्यवस्थित शहरी ढांचा किसी भी क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास की मजबूत आधारशिला होते हैं।
  इस अवसर पर उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर सड़क व्यवस्था से उद्योगों को नई गति मिलेगी तथा परिवहन व्यवस्था
अधिक सुगम होगी।
  इस अवसर पर मेयर कोमल सैनी, जॉइंट कमिश्नर मन्नी त्यागी, पार्षद बिट्टू प्रजापति, पार्षद मनजीत कौर, पार्षद कुसुम भट्ट, डॉ. राजबीर आर्य, कपिल राणा, राजपाल हरिनगर, मंडल अध्यक्ष अतर सिंह व गुरदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, उद्योगपति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विकास की गति नहीं रुकेगी, हर क्षेत्र तक पहुंचेगी सुविधाएं: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा 23 करोड़ की विकास सौगात, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बदली पानीपत ग्रामीण की तस्वीर घोषणाएं नहीं, धरातल पर विकास हमारी पहचान पानीपत ग्रामीण में विकास का बड़ा अभियान, करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्याश पानीपत, 6 अगस्त। हरियाणा सरकार विकास को राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा का सबसे बड़ा माध्यम मानती है। प्रदेश का कोई भी गांव, वार्ड या शहर विकास से अछूता नहीं रहेगा। जनता के प्रत्येक रुपये का सदुपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक को बेहतर सड़कें, आधुनिक आधारभूत सुविधाएं और मजबूत शहरी ढांचा उपलब्ध कराया जाए। यह बात हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने गुरुवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर कही। स्थानीय नागरिकों ने उनका फूल-मालाओं एवं जोरदार जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही है और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर-25 पार्ट-2 से की, जहां उन्होंने एचएसआईआईडीसी द्वारा लगभग साढ़े 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी (कंक्रीट) सड़कों का लोकार्पण किया। लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों के कारण उद्योगपतियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नई कंक्रीट सड़कों के निर्माण से इस समस्या का स्थाई समाधान हुआ है। शिक्षा मंत्री ने वार्ड नंबर-26 काबड़ी कच्चा फाटक से जैन चौक तक बनने वाली लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत की आरसीसी सड़क का शिलान्यास भी किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। मंत्री ने बाबरपुर मंडी स्थित फुटपाथ के सौंदर्यीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना के अंतर्गत आधुनिक एवं आकर्षक फुटपाथ विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और सुव्यवस्थित शहरी ढांचा किसी भी क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास की मजबूत आधारशिला होते हैं। इस अवसर पर उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर सड़क व्यवस्था से उद्योगों को नई गति मिलेगी तथा परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम होगी। इस अवसर पर मेयर कोमल सैनी, जॉइंट कमिश्नर मन्नी त्यागी, पार्षद बिट्टू प्रजापति, पार्षद मनजीत कौर, पार्षद कुसुम भट्ट, डॉ. राजबीर आर्य, कपिल राणा, राजपाल हरिनगर, मंडल अध्यक्ष अतर सिंह व गुरदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, उद्योगपति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Israna, Panipat | Aug 6, 2026

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा का इसराना विधानसभा में ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत

शौदापुर, उन्टला, थर्मल, मतलौडा, भालसी, आदीयाना और अटावला सहित अनेक गांवों में पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया अभिनंदन

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला: कृष्ण लाल पंवार

पानीपत, 6 अगस्त। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर वाराणसी से निकली कलश वंदन यात्रा का वीरवार को इसराना विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह, श्रद्धा और जनसैलाब के बीच भव्य स्वागत किया गया। शौदापुर, उन्टला, थर्मल, मतलौडा, भालसी, आदीयाना और अटावला सहित विभिन्न गांवों में हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। पूरा क्षेत्र जय गुरु रविदास के उद्घोष से गूंज उठा।

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने मतलौडा स्थित रविदास मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता, न्याय और मानवता के अमर प्रतीक थे। उन्होंने समाज को जाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानव कल्याण का मार्ग दिखाया। उनका जीवन और उनके विचार आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

श्री पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संतों, महापुरुषों और राष्ट्रनिर्माताओं की विरासत को सम्मान देने का कार्य कर रहा है। संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं। यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला जनआंदोलन है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन से सिद्ध किया कि व्यक्ति की पहचान उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म, चरित्र और विचारों से होती है। उनके संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, विशेषकर ऐसे समय में जब समाज को सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, उत्थान और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार संतों और महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वे संत रविदास जी के बताए सत्य, सेवा, समरसता और मानवता के मार्ग को अपने जीवन में अपनाएं तथा एक ऐसे समाज के निर्माण में योगदान दें, जहां भेदभाव के लिए कोई स्थान न हो और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिले।

इस अवसर पर यात्रा का जगह-जगह पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संत रविदास जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा का इसराना विधानसभा में ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत शौदापुर, उन्टला, थर्मल, मतलौडा, भालसी, आदीयाना और अटावला सहित अनेक गांवों में पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया अभिनंदन संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला: कृष्ण लाल पंवार पानीपत, 6 अगस्त। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर वाराणसी से निकली कलश वंदन यात्रा का वीरवार को इसराना विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह, श्रद्धा और जनसैलाब के बीच भव्य स्वागत किया गया। शौदापुर, उन्टला, थर्मल, मतलौडा, भालसी, आदीयाना और अटावला सहित विभिन्न गांवों में हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। पूरा क्षेत्र जय गुरु रविदास के उद्घोष से गूंज उठा। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने मतलौडा स्थित रविदास मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता, न्याय और मानवता के अमर प्रतीक थे। उन्होंने समाज को जाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानव कल्याण का मार्ग दिखाया। उनका जीवन और उनके विचार आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। श्री पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संतों, महापुरुषों और राष्ट्रनिर्माताओं की विरासत को सम्मान देने का कार्य कर रहा है। संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं। यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन से सिद्ध किया कि व्यक्ति की पहचान उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म, चरित्र और विचारों से होती है। उनके संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, विशेषकर ऐसे समय में जब समाज को सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, उत्थान और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार संतों और महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वे संत रविदास जी के बताए सत्य, सेवा, समरसता और मानवता के मार्ग को अपने जीवन में अपनाएं तथा एक ऐसे समाज के निर्माण में योगदान दें, जहां भेदभाव के लिए कोई स्थान न हो और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिले। इस अवसर पर यात्रा का जगह-जगह पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संत रविदास जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Israna, Panipat | Aug 6, 2026