गुना नगर: केदारनाथ धाम की हेलीकॉप्टर से यात्रा के नाम पर गुना में एक महिला से हुई ₹1.20 लाख की ठगी, कोतवाली में मामला हुआ दर्ज
गुना में कोतवाली थाना के सोनी कॉलोनी निवासी एक वृद्ध महिला से केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। मामला डेढ़ महीने पुराना है, इसमें मामले में FIR अब दर्ज हुई है। महिला से हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 1.20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।