गुना नगर: महावीर पुरा की 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
गुना जिले के महावीर पुरा में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा मुस्कान चंदेल की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मुस्कान की तबीयत बिगड़ने और खून की उल्टियां होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कोटा रेफर करते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।