गुना नगर: साइंस सिटी कॉलोनी में 37 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत साइंस सिटी कॉलोनी में एक और आत्महत्या की घटना सामने आई है। 37 वर्षीय मनोज राठौर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।