गुना नगर: जीवाजी यूनिवर्सिटी पर रिजल्ट बिगड़ने के लगाए आरोप छात्र संगठन AIDSO ने PG कॉलेज में प्रदर्शन कर प्राचार्य को दिया ज्ञापन
गुना में छात्र संगठन ऑल इंडिया डीएसओ ने जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर पर बीए बीएससी तृतीय वर्ष के छात्रों का परीक्षा परिणाम बिगड़ने के आरोप लगाए है। पीजी कॉलेज गुना में प्रदर्शन कर प्राचार्य बीके तिवारी को ज्ञापन दिया है। पुनर्मूल्यांकन कर पुन: रिजल्ट घोषित करने की मांग की है।