भरगामा: भरगामा में अवैध मिट्टी और बालू खनन जोरों पर, पुलिस और आरओ ने की कार्रवाई
शुक्रवार को ग्रामीणों की शिकायत पर दोपहर 2 बजे के करीब भरगामा के राजस्व अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेशमलाल चौक के समीप से बालू लदे दो हाइवा वाहनों को पकड़ा. हालांकि पूछताछ व चेतावनी देने के बाद दोनों वाहनों को छोड़ दिया गया.जानकारी के अनुसार, मौजहा क्षेत्र से भारी संख्या में हाइवा के जरिए मिट्टी व बालू की ढुलाई की जा रही थी.