भरगामा: भरगामा के शिक्षक पर जानलेवा हमला, कमर में लगी गोली, इलाज जारी
भरगामा प्रखंड के वीरनगर पूर्वी पंचायत वार्ड संख्या 12 निवासी शिक्षक जुनेद आलम पर गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब जानलेवा हमला हुआ. वे चैनपुरा स्थित मध्य विद्यालय चैनपुरा में पदस्थापित हैं व प्रतिदिन की तरह मर्निंग क्लास लेने के लिए घर से बाइक से विद्यालय जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने रास्ते में उन्हें रोककर लूटपाट का प्रयास किया.