लखीसराय: नंदपुर गांव में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्ष के छह लोग गिरफ्तार,पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया
सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में सोमवार की रात आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दोनों पक्ष के कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसे मंगलवार अपराह्न 5 बजे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. सूरजगढ़ा थाना कांड संख्या 161/26 में 13 तथा 162/26 में चार लोग नामजद किए गए.