मोतिहारी: फाइलेरिया एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जो शारीरिक अपंगता का कारण बन सकती है: जिप अध्यक्ष ममता राय
फाइलेरिया एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है,जो शारीरिक अपंगता का कारण बन सकती है। इस बीमारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए, जिले के जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय और ई० शशि भूषण राय उर्फ गप्पु राय ने सभी पंचायती राज के चुने हुए प्रतिनिधियों और आमजन से अपील की है कि वे इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाएं और आगामी एमडीए कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लें।