मोतिहारी: मोतीहारी के एसपी ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच के लिए दिए आवश्यक निर्देश
मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा पूर्वी चंपारण जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान चलाकर रात्रि में वाहन जांच किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूर्वी चंपारण जिले के नगर थाना, बंजरिया,कोटवा एवं पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में उपस्थित पदाधिकारियों के साथ वाहन जांच किया गया। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश विधि व्यवस्था को लेकर दिए।