मोतिहारी: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 189 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार
मोतीहारी पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र मे अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शराब बरामद किया। मोतीहारी पुलिस के द्वारा जिले के अलग अलग जगहों से 189 लीटर शराब बरामद किया गया। इस दौरान शराब तस्कर शराब छोड़कर भाग निकले। जिले की दरपा एवं कुंड़वाचैनपुर पुलिस के द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। पुलिस के द्वारा बुधवार को 11:39 जानकारी दी।