Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image
image

📍जिले के 31 चिन्हित स्थलों पर आयोजित हुआ सहयोग शिविर… पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 07 जुलाई 2026 को सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंडों में चिन्हित कुल 31 स्थलों पर सहयोग शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग ने कहरा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, सिरादेयपट्टी में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लाभुकों को नियमानुसार निष्पादित आवेदनों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजन से प्राप्त आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी विभागों के समन्वित प्रयास से प्राप्त लगभग शत-प्रतिशत आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन किया जा रहा है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लंबित मामलों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। जिलांतर्गत आयोजित सभी 31 सहयोग शिविरों का संचालन वरीय पदाधिकारियों एवं वरीय उप समाहर्ताओं के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Kahara, Saharsa | Jul 7, 2026

MORE NEWS

सारण जिलान्तर्गत जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा वृक्षारोपण अभियान
​सारण, छपरा 07-07-2026 : आज दिनांक 07-07-2026 को सारण समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी, वैभव श्रीवास्तव के द्वारा 'पर्यावरण का महा अभियान' के अन्तर्गत वृक्षारोपण के तहत पौधा रोपा गया।
ज्ञातव्य है कि दैनिक भास्कर की तरफ से अखिल भारतीय सर्वांगीण विकास समेत 120 संस्थानों के साथ मिलकर पर्यावरण का महा अभियान चलाया गया है। जिसमें 8 अगस्त 2026 तक 75 लाखों पौधों के रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

सारण जिलान्तर्गत जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा वृक्षारोपण अभियान ​सारण, छपरा 07-07-2026 : आज दिनांक 07-07-2026 को सारण समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी, वैभव श्रीवास्तव के द्वारा 'पर्यावरण का महा अभियान' के अन्तर्गत वृक्षारोपण के तहत पौधा रोपा गया। ज्ञातव्य है कि दैनिक भास्कर की तरफ से अखिल भारतीय सर्वांगीण विकास समेत 120 संस्थानों के साथ मिलकर पर्यावरण का महा अभियान चलाया गया है। जिसमें 8 अगस्त 2026 तक 75 लाखों पौधों के रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jul 7, 2026

सारण, छपरा 07-07-2026 : सहयोग शिविर के तहत आज सारण जिले के 20 प्रखंडों की 318 पंचायतों में कुल 17561 आवेदन-

​आज दिनांक 07-07-2026 को सारण जिले के 20 प्रखंडों की 318 पंचायतों में संचालित सहयोग शिविरों में कुल 17561 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कुल 16252 पूर्व से ही निष्पादित कर लिये गये थे, 868 लंबित थे तथा 441 किन्हीं वजहों से अस्वीकृत किए गए, अर्थात आवेदन निष्पादन का प्रतिशत 95.1 प्रतिशत था। विभागवार यदि विश्लेषण किया जाय तो शीर्ष 20 विभागों में शामिल राजस्व एवं भूमि सुधार के जिम्मे 4170, ग्रामीण विकास विभाग के जिम्मे 3,350, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण के जिम्मे 2375, समाज कल्याण के जिम्मे 1440, ऊर्जा विभाग के जिम्मे 1150, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के जिम्मे 672, पंचायती राज विभाग के जिम्मे 606, योजना एवं विकास के के जिम्मे 576, नगर विकास एवं आवास के जिम्मे 565, शिक्षा विभाग के जिम्मे 562, श्रम संसाधन एवं प्रवासी के जिम्मे 288, स्वास्थ्य के जिम्मे 260 पुलिस के जिम्मे 216, सामान्य प्रशासन के जिम्मे 197, कृषि विभाग के जिम्मे 154, गृह विभाग के जिम्मे 148, ग्रामीण कार्य के जिम्मे 101, सड़क निर्माण के जिम्मे 96, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास के जिम्मे 55 तथा जल संसाधन के जिम्मे 53 आवेदन है।

​प्राप्त सूचनानुसार आवेदनों के प्रकार के अनुसार जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र 4.4% बिजली/विद्युत 3.80% पानी/ नल-जल 4.10% भूमि/राजस्व विवाद 10.01% शौचालय/स्वच्छता 11.29% राशन कार्ड 11.54% अन्य सेवाएँ 1.88% शामिल थे।

​जिले में शीर्ष 10 पंचायतों में अधिकतम आवेदन तथा उनके निष्पादन की स्थिति इस प्रकार है:- 
मांझी नगर पंचायत-520 आवेदनों में से निष्पादित-100% ,
 छपरा (नगर परिषद)-486 आवेदनों में से 90%,
 झौवा (दिघवारा)-267 आवेदनों में से 99.63% ,
 ककरहाट (दरियापुर) 242 में से 99.59% 
महम्मदपुर (गरखा) 207 में से 99.52%] 
रामपुर आमी (दिघवारा)-198 में से 100% 
डुमरी बुजुर्ग (सोनपुर)-191 में से 98.95% 
चांद कुदरिया (मशरख)-186 में से 98.39% 
धरमपुरा जाफर (अमनौर)-179 में से 100%
 तथा से हराजी (दिघवारा)179 में से 96.65% निष्पादित है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

सारण, छपरा 07-07-2026 : सहयोग शिविर के तहत आज सारण जिले के 20 प्रखंडों की 318 पंचायतों में कुल 17561 आवेदन- ​आज दिनांक 07-07-2026 को सारण जिले के 20 प्रखंडों की 318 पंचायतों में संचालित सहयोग शिविरों में कुल 17561 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कुल 16252 पूर्व से ही निष्पादित कर लिये गये थे, 868 लंबित थे तथा 441 किन्हीं वजहों से अस्वीकृत किए गए, अर्थात आवेदन निष्पादन का प्रतिशत 95.1 प्रतिशत था। विभागवार यदि विश्लेषण किया जाय तो शीर्ष 20 विभागों में शामिल राजस्व एवं भूमि सुधार के जिम्मे 4170, ग्रामीण विकास विभाग के जिम्मे 3,350, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण के जिम्मे 2375, समाज कल्याण के जिम्मे 1440, ऊर्जा विभाग के जिम्मे 1150, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के जिम्मे 672, पंचायती राज विभाग के जिम्मे 606, योजना एवं विकास के के जिम्मे 576, नगर विकास एवं आवास के जिम्मे 565, शिक्षा विभाग के जिम्मे 562, श्रम संसाधन एवं प्रवासी के जिम्मे 288, स्वास्थ्य के जिम्मे 260 पुलिस के जिम्मे 216, सामान्य प्रशासन के जिम्मे 197, कृषि विभाग के जिम्मे 154, गृह विभाग के जिम्मे 148, ग्रामीण कार्य के जिम्मे 101, सड़क निर्माण के जिम्मे 96, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास के जिम्मे 55 तथा जल संसाधन के जिम्मे 53 आवेदन है। ​प्राप्त सूचनानुसार आवेदनों के प्रकार के अनुसार जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र 4.4% बिजली/विद्युत 3.80% पानी/ नल-जल 4.10% भूमि/राजस्व विवाद 10.01% शौचालय/स्वच्छता 11.29% राशन कार्ड 11.54% अन्य सेवाएँ 1.88% शामिल थे। ​जिले में शीर्ष 10 पंचायतों में अधिकतम आवेदन तथा उनके निष्पादन की स्थिति इस प्रकार है:- मांझी नगर पंचायत-520 आवेदनों में से निष्पादित-100% , छपरा (नगर परिषद)-486 आवेदनों में से 90%, झौवा (दिघवारा)-267 आवेदनों में से 99.63% , ककरहाट (दरियापुर) 242 में से 99.59% महम्मदपुर (गरखा) 207 में से 99.52%] रामपुर आमी (दिघवारा)-198 में से 100% डुमरी बुजुर्ग (सोनपुर)-191 में से 98.95% चांद कुदरिया (मशरख)-186 में से 98.39% धरमपुरा जाफर (अमनौर)-179 में से 100% तथा से हराजी (दिघवारा)179 में से 96.65% निष्पादित है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jul 7, 2026

📍जिले के 31 चिन्हित स्थलों पर आयोजित हुआ सहयोग शिविर… पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 07 जुलाई 2026 को सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंडों में चिन्हित कुल 31 स्थलों पर सहयोग शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग ने कहरा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, सिरादेयपट्टी में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लाभुकों को नियमानुसार निष्पादित आवेदनों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजन से प्राप्त आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी विभागों के समन्वित प्रयास से प्राप्त लगभग शत-प्रतिशत आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन किया जा रहा है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लंबित मामलों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। जिलांतर्गत आयोजित सभी 31 सहयोग शिविरों का संचालन वरीय पदाधिकारियों एवं वरीय उप समाहर्ताओं के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। - Kahara News