श्रीनाथजी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई पहल
नाथद्वारा से खबर है, जहां कामिका एकादशी के पावन अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नव निर्मित सीधा घर, नवीन प्रवेश मार्ग और आधुनिक ई-गोल्फ कार्ट का शुभारंभ किया गया।
गोस्वामी तिलकायत 108 श्री इन्द्रदमन जी महाराजश्री की आज्ञा और युवाचार्य श्री विशाल बावा साहब की प्रेरणा से तैयार इन सुविधाओं का शुभारंभ तिलकायत महाराजश्री और श्री विशाल बावा साहब ने किया।
कार्यक्रम में सबसे पहले ई-गोल्फ कार्ट का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद तिलकायत महाराजश्री ने गोल्फ कार्ट से नव निर्मित सीधा घर का अवलोकन किया और सीधा घर का पूजन कर उसे प्रभु सेवा में समर्पित किया।
वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए नवीन प्रवेश मार्ग का भी देहली पूजन कर शुभारंभ किया गया।
युवाचार्य श्री विशाल बावा साहब ने बताया कि ई-गोल्फ कार्ट की शुरुआत फिलहाल ट्रायल के रूप में की गई है। इससे विशे�