#भरतपुर। 76वें भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर कमर चौधरी ने स्टीकर फ्लैग का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एडीएम प्रशासन राजीव शर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार गोपालिया ने भी संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं में नेतृत्व क्षमता व चरित्र निर्माण के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त गिरिराज गर्ग के नेतृत्व में टीम ने जिला कलक्टर को स्कार्फ पहनाकर और फ्लैग स्टीकर लगाकर अभिनंदन किया, जिसमें विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर मौजूद रहे।