कोईलवर: गिधा गांव से शराब के नशे में युवक को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत गिधा थाना पुलिस ने गिधा गांव से शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान चिंटू शाह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के के बाद शनिवार दोपहर 3:00 जेल भेज दिया गया।