अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, यूपी के 5 बदमाश गिरफ्तार
चित्रकूट। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए यूपी के फतेहपुर जिले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बोलेरो चोरी में रेकी के लिए इस्तेमाल कार और चोरी की बोलेरो बेचने से मिली करीब 31 हजार रुपए नकदी बरामद हुई है।
11 अगस्त को हमीरपुर निवासी मानिकचंद्र राजपूत परिवार के साथ बोलेरो क्रमांक यूपी 91 एफ 6135 से चित्रकूट आए थे। गुरुकृपा होटल के सामने वाहन खड़ा कर परिक्रमा के लिए गए, लौटे तो बोलेरो गायब थी। एसपी हंसराज सिंह के निर्देश पर डीएसपी आशुतोष त्यागी के नेतृत्व में एसआईटी ने सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में ओमजी उर्फ ओमप्रकाश पुत्र संतोष अवस्थी (27), निवासी बरिगवां; आदित्य सिंह उर्फ चंदन पुत्र रूद्रपाल सिंह (27); रवि पाल पुत्र रामबाबू पाल (25); आलोक सिंह पुत्र स्व. बृजराज सिंह (32) और सतीश �
Unchahara, Satna | Aug 18, 2026