वजीरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में 11 साल से फरार ₹20000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के विशेष निर्देशन में कार्रवाई का अंजाम दिया गया। आरोपी मुकेश मीणा को जयपुर के जवाहर सर्किल थाना बैरवा बस्ती से गिरफ्तार किया है।