लालबर्रा: युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया का लालबर्रा में भव्य स्वागत
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया का मंगलवार, 8 अप्रैल की रात्रि लालबर्रा में प्रथम आगमन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लालबर्रा पहुंचे घनघोरिया का स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। वे बालाघाट से होते हुए रात्रि करीब 10:30 बजे लालबर्रा पहुंचे, जहाँ उनके स्वागत के लिए भारी संख