नगर निगम द्वारा शहर में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
=============================================================
नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार पोस्ट ऑफिस के सामने नारियल एवं अन्य फुटकर विक्रेताओं द्वारा बार-बार समझाइश एवं हिदायत दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था। इस पर नगर निगम की अतिक्रमण टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाकर उक्त स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही सामने स्थित कॉम्प्लेक्स के सभी व्यापारियों को अनाउंसमेंट के माध्यम से सूचित किया गया कि उक्त खाली स्थल का उपयोग पार्किंग के लिए किया जाए, ताकि आवागमन बाधित न हो तथा यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। नगर निगम ने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
70 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026