राजपुर थाना क्षेत्र के संगरॉव गांव मे दो पक्षो के बीच हुई मारपीट में गांव के ही विवेकानंद पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 12:30 बजे पूर्वाह्न में विवेकानंद पाण्डेय अपने किसी काम से ईसापुर खीरी मुख्य मार्ग से होकर बक्सर की तरफ जा रहे थे, तभी पहले से मौजूद गांव के ही कुछ लोगों ने पुराने रंजिश को लेकर गाली दी।