जमुई में सांप के डंसने के बाद घंटों चला अंधविश्वास का खेल,
जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा गांव में अंधविश्वास के चक्कर में एक 10 वर्षीय बच्चे की जान को जोखिम में डालने का मामला सामने आया है, यहां सांप के डंसने के बाद इलाज के लिए अस्पताल जाने के बजाय परिजन ने ओझा के पास घंटों झाड़- फूंक कराया। बच्चे को चारों ओर से घेर कर नीम के पत्ता से झड़ते हुए और मंत्र पढ़ते हुए एक वीडियो शुक्रवार की देर शाम 6:30 बजे सामने आया है, जो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ भी लगी हुई है। घंटों चली अंधविश्वास के खेल के बाद बच्चे को छोड़ा गया। बड़ी बात तो यह है कि बच्चे को जिस सांप ने डंसा वह सांप विषधर नहीं बल्कि विषहीन सांप बताया जाता है। जिस वजह से बच्चा बाल- बाल बच गया, अन्यथा इस अंधविश्वास के चक्कर में बच्चे की जान गंवानी पड़ सकती थी। बहरहाल यह अंधविश्वास का खेल चारों ओर चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जाता है कि करमा गांव
निवासी कारु मांझी के 10 वर्षीय पुत्र घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। घटना के बाद स्वजन और ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल जाने के बजाय गांव में ही झाड़फूंक कराने का निर्णय लिया। कई घंटे तक ओझागुणी द्वारा झाड़फूंक की जाती रही, इस दौरान गांव के दर्जनों लोग मुकदर्शक बन झाड़-फूक की प्रक्रिया को देखते रहे।
हालांकि मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों का कहना है कि सांप विषैला नहीं था जिसके वजह से बच्चे की जान बच गई। अगर सांप जहरीला होता तो बच्चे के साथ कुछ अनहोनी घटना घट सकती थी। #jamuitopnews #jamuibihar #jamuinews #sikandra #andhvishwas
Jamui, Jamui | Jul 4, 2026