जमुई: मुख्यमंत्री आज जिले के 10 मॉडल विद्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे
Jamui, Jamui | Jul 18, 2026 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को वर्चुअल माध्यम से जिले के 10 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल विद्यालय) का उद्घाटन करेंगे। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित इन विद्यालयों में उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।