मुगलसराय: मुगरसराय इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप
मुगलसराय के इंडस्ट्रियल एरिया चौकी क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से शहाबगंज निवासी पुष्पेश मौर्य की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गयी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मंगलवार दोपहर 03 बजे पुलिस द्वारा बताया गया की मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।