इटाढ़ी: कुकुढ़ा गांव में 35 पीस शराब बरामद, तस्कर फरार
Itarhi, Buxar | Apr 5, 2026 कुकुढ़ा गांव में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव निवासी लड्डू प्रसाद के घर पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से करीब 35 पीस अवैध शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी लड्डू प्रसाद मौके से फरार हो गया।