रायडीह: सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, भक्तों की लंबी कतारें लगीं
Raidih, Gumla | Aug 17, 2026 सावन माह की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के पावन अवसर पर रायडीह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मर्दा शिव मंदिर, पहाड़ी मंदिर सहित वासुदेव कोना स्थित पौराणिक शिव मंदिर में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।