Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
veerfx
No video available
50
बिहार में मिला इंडिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार #biharnews #foryou@
Gaya Town CD Block, Gaya
| Dec 18, 2021
#biharnews
#foryou
#other
MORE NEWS
16 जुलाई 2026 | Timing-2:00PM. #gaya#jaganath#puri#rathyatra2026⭕‼️⭕ #⭕❗⭕jay_jagannath❤️🚩🛕🙏🏻
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 15, 2026
सात माह बाद मगध मेडिकल में भर्ती लावारिस मरीज अपने पुत्र से मिला
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 15, 2026
जिद्द है जितने की #जिद_है_जीतने_की #NeverGiveUp #SuccessMindset #StayFocused #KeepGoing #Motivation #DreamBig #HardWorkPaysOff #BelieveInYourself #WinningMindset
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 15, 2026
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गया में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब, एबीवीपी की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा "वंदे मातरम् के 150 वर्ष: गया में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे हजारों युवा" "गया की सड़कों पर गूंजा 'वंदे मातरम्', एबीवीपी की तिरंगा यात्रा में दिखा युवाओं का जोश" गया। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर गया के मानपुर में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर "वंदे मातरम्" तथा "भारत माता की जय" के गगनभेदी नारों के साथ निकली यह यात्रा पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बनी रही। तिरंगा यात्रा की शुरुआत जगजीवन महाविद्यालय परिसर से हुई। वहां से यह यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सीताकुंड पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। युवाओं का जोश, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण का भाव पूरे कार्यक्रम में साफ दिखाई दिया। तिरंगे की शान और राष्ट्रगान के सम्मान के साथ निकली इस यात्रा ने शहरवासियों के बीच देशभक्ति का अनूठा संदेश दिया। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने बताया कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई का प्रेरणास्रोत रहा है। इसके 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना संगठन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी भागीदारी निभाई। पूरे मार्ग में तिरंगे की छटा और देशभक्ति से ओतप्रोत नारों ने वातावरण को राष्ट्रमय बना दिया। कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इससे कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया। इस अवसर पर एबीवीपी गया महानगर के सह मंत्री रितिक रोशन ने कहा कि वंदे मातरम् भारत की आत्मा का प्रतीक है। इसके 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित यह यात्रा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। वहीं एबीवीपी के आयुष शर्मा ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी युवाओं से राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम का समापन सीताकुंड में राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब युवा राष्ट्रहित के उद्देश्य से एकजुट होते हैं, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई ऊर्जा का संचार होता है। #gaya #गया_हो #gayadastak #manpurgaya #गयाजी #GayaPolice
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 15, 2026
गया जंक्शन पर आरपीएफ का एक्शन डे: चोर, शराब तस्कर और टिकट दलाल गिरफ्तार, यात्री का लाखों की राहत जैसा बैग भी लौटाया ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: मोबाइल चोर दबोचा, चोरी का वन प्लस मोबाइल और ₹13,500 नकद बरामद गया। गया रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने चार अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शातिर मोबाइल चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। संयुक्त गश्ती के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1ए के हावड़ा छोर स्थित फुट ओवर ब्रिज के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही वह भागने और छिपने का प्रयास करने लगा, जिससे जवानों का संदेह और गहरा गया। आरपीएफ, अपराध आसूचना शाखा तथा जीआरपी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तलाशी लेने पर उसके पास से बिना सिम वाला लॉक लगा वन प्लस एंड्रॉयड मोबाइल तथा काले रंग के पर्स में ₹13,500 नकद बरामद हुए। मोबाइल का लॉक खोलने के लिए कहने पर वह आनाकानी करने लगा और अंततः पूछताछ में स्वीकार कर लिया कि मोबाइल और नकदी किसी यात्री से चोरी की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद अकिल (21 वर्ष), निवासी दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। बरामद मोबाइल और नकदी की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹25 हजार आंकी गई है। सहायक उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी और बरामद सामान को जीआरपी गया के सुपुर्द किया गया, जहां कांड संख्या 183/26 मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। गया स्टेशन पर शराब तस्कर गिरफ्तार, 29 कैन बीयर जब्त गया जंक्शन पर अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन सतर्क" के तहत आरपीएफ ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में बीयर बरामद की है। प्लेटफॉर्म संख्या-1सी के दिल्ली एंड पर संयुक्त गश्ती के दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान प्रवीन कुमार, निवासी सिगोड़ी थाना क्षेत्र, जिला पटना के रूप में बताई। उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर की 29 कैन, कुल 14.5 लीटर बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹6 हजार बताई गई है। आरपीएफ ने मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी और जब्त शराब को जीआरपी गया के हवाले कर दिया। इस मामले में कांड संख्या 184/26 प्राथमिकी दर्ज की गई है। चलती ट्रेन से गिरा बैग खोजकर यात्री को लौटाया अपराधियों पर सख्ती के साथ-साथ यात्रियों की सहायता में भी आरपीएफ लगातार मिसाल कायम कर रही है। "ऑपरेशन अमानत" के तहत आरपीएफ पोस्ट गया ने चलती ट्रेन से गिरा एक यात्री का पिट्ठू बैग खोजकर उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित वापस कर दिया। सहायक उप निरीक्षक रणधीर कुमार अपनी टीम के साथ गया स्टेशन से मेन लाइन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एआरटी वैन के पास रेलवे लाइन किनारे एक लावारिस ग्रे रंग का बैग मिला। आसपास किसी के नहीं मिलने पर बैग की जांच की गई। बैग में एक नोकिया कीपैड मोबाइल, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, दो लेडीज पर्स, एक धातु की अंगूठी तथा ₹1,309 नकद मिले। मोबाइल में सिम लगा होने के कारण लगातार कॉल आ रही थी। आरपीएफ ने कॉल रिसीव कर बैग के मालिक सौरभ कुमार, निवासी पटना सिटी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उनका बैग चलती ट्रेन से गिर गया था। सत्यापन के बाद उन्हें आरपीएफ पोस्ट गया बुलाकर पूरा सामान सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। सामान की कुल अनुमानित कीमत ₹34 हजार बताई गई। अपना सामान सकुशल वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ की ईमानदारी और तत्परता की खुलकर प्रशंसा करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। रेलवे टिकट की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दलाल गिरफ्तार, तत्काल टिकट और मोबाइल बरामद रेलवे टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन उपलब्ध" के तहत आरपीएफ ने बोधगया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ पोस्ट गया और अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम बुकिंग काउंटर पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान टिकट लेकर बाहर निकल रहे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान अंकुश कुमार (18 वर्ष), निवासी मोहनपुर, गया के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह जरूरतमंद यात्रियों से रेलवे टिकट बुक कराने का ऑर्डर लेकर टिकट की वास्तविक कीमत से ₹500 से ₹1,000 अतिरिक्त कमीशन वसूलता था। जांच के दौरान उसके पास से दानापुर से सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 12792 का तत्काल आरक्षित टिकट, जिसकी कीमत ₹9,780 थी, बरामद हुआ। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और ₹200 नकद भी जब्त किए गए। आरपीएफ ने मौके पर कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत कांड संख्या 1967/2026 दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। #gayadastak #manpurgaya #गयाजी #गया_हो #GayaPolice #gaya #gayarailwaystation
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 15, 2026