अटरू: क़वाई किसान संघ के वनविहार कार्यक्रम में संघटन की झलक देखने को मिली
Atru, Baran | Aug 31, 2026 कवाई भारतीय किसान संघ की ओर से रविवार को कवाई कस्बे में पारलिया रोड स्थित श्री राम रिसोर्ट में वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवाई तहसील क्षेत्र की करीब 10 पंचायतों से सैकड़ों किसान एवं किसान संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को संगठन की कार्यपद्धति से अवगत कराने के साथ ही गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करना है