धौलपुर: कुशवाहा छात्रावास पर 12 सूत्री मांगों को लेकर कुशवाहा समाज ने की पंचायत, सरकार को वार्ता के लिए 24 घंटे का दिया समय
धौलपुर कुशवाहा समाज ने मंगलवार को 12% आरक्षण और लवकुश बोर्ड को वित्तीय बोर्ड का दर्जा दिलाने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत की। कुशवाहा छात्रावास पर हुई पंचायत के बाद समाज के लोगों ने सरकार को कती के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। धौलपुर और भरतपुर से बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग पंचायत में भाग लेने छात्रावास पर पहुंचे।