धौलपुर: हिनोंदा का पुरा गांव में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में की लूटपाट, बचाने आए पड़ोसियों की कर दी मारपीट
धौलपुर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने बीती आधी रात को एक घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट के दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद महिला के कानों से कुंडल खींच लिए। जिसके चिल्लाने पर बचाने आए पति को भी बदमाशों ने नाक पर सरिया मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों से भी बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना हिनोंदा का पुरा गांव की है