फर्रुखाबाद: मोहल्ला नेकपुर कला में मुख्य सड़क पर गंदे पानी का जलभराव, आवागमन में राहगीरों को हो रही दिक्कतें
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर कला में मुख्य सड़क पर गंदे पानी के जलभराव से राहगीरों और स्थानीयनिवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।सड़क पर घुटनों से नीचे तक गंदा पानी भरा है सड़क भी टूटी हुई है।आवागमन में लोगों को दिक्कत हो रही है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ समय पहले यहां एक नारी का निर्माण किया गया था लेकिन इसका निर्माण गलत तरीके से हुआ।