केदारनाथ धाम में बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन, एक सप्ताह तक करेंगे क्रमिक अनशन!! करीब 300 कार्मिकों की लंबित मांगों पर नहीं हुआ समाधान!!
दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी!!
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी वर्षों पुरानी लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन का ऐलान किया है। दशकों से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम सहित मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिरों में सेवाएं दे रहे करीब 300 अस्थायी कार्मिक अब अपने अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर हैं। कर्मचारियों ने मंगलवार से एक सप्ताह तक मंदिर केदारनाथ मंदिर प्रांगण में क्रमिक अनशन करने का निर्णय लिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।