बड़ी खबर | केदारनाथ धाम से आंदोलन का ऐलान!
🔴 बीकेटीसी के 300 अस्थायी कर्मचारी आज से क्रमिक अनशन पर
📍बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों में नाराजगी
दशकों से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में सेवाएं दे रहे करीब 300 अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी वर्षों पुरानी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है।
🔹 आज से एक सप्ताह तक मंदिर प्रांगण में क्रमिक अनशन
🔹 प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा अनशन
🔹 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की मांग
🔹 मांगों का समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब क्रमिक अनशन के जरिए वे अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
❓ क्या बीकेटीसी प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों का समाधान करेगा या आंदोलन और तेज होगा?
#BKTC #KedarnathDham #BadrinathDham #कर्मचारीआंदोलन #क्रमिकअनशन #रुद्रप्रयाग #उत्तराखंड #BreakingNews