कोरबा: कोरबा के कुदमुरा जंगल में लौटे हाथी, थर्मल ड्रोन से कैद हुई तस्वीरें, तीन हाथियों की मौजूदगी से वन विभाग हुआ अलर्ट
Korba, Korba | Oct 2, 2026 कोरबा के कटघोरा वन मंडल में उत्पात मचाने के बाद अब हाथियों ने कोरबा वन मंडल का रुख किया है। कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जंगलों में तीन हाथियों के विचरण से वन विभाग अलर्ट मोड पर है.कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जंगलों में तीन हाथियों को विचरण करते हुए देखा गया है।वन विभाग की टीम ने थर्मल ड्रोन कैमरे की मदद से हाथियों की निगरानी की और उनकी तस्वीरें भी कैमरे में कैद की