चांदवा: हनी मिशन के तहत गणेश पुर और अमवाटीकर में 50 ग्रामीणों को 10 दिवसीय मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण मिला
जिले के सरयू प्रखंड के गणेशपुर एवं अमवाटिकर गांव में हनी मिशन के तहत 10 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शनिवार की दोपहर बाद साढ़े तीन बजे संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण नव जागरण सेवा केंद्र रामगढ़ के सौजन्य से खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग रांची द्वारा आयोजित किया गया था।