चांदवा: कामता राजकीय मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने, मिली कई कमियां
प्रखंड के कामता पंचायत के कामता गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय का पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे निरीक्षण किया। इस क्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार से विभिन्न जानकारी ली। इस क्रम में रशोई घर जाकर मध्यान भोजन की जांच की।इस दौरान कई कमियां पाई गई।