चांदवा: उपायुक्त लातेहार के निर्देश पर गठित टीम ने चंदवा के निजी अस्पताल का निरीक्षण किया
उपायुक्त लातेहार के निर्देश पर शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे चंदवा प्रखंड मे संचालित निजी नर्सिंग होम व अस्पतालों में गठित टीम द्वारा जांच पड़ताल की गई।टीम में शामिल अंचलाधिकारी जय शंकर पाठक बीडीओ चंदन प्रसाद एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नीलिमा कुमारी द्वारा जांच कर आवश्यक निर्देश दिए गए।