चांदवा: चंदवा थाना पुलिस ने कांड संख्या 42/25 के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर अवैध अफीम की खेती के विरूद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे चंदवा थाना कांड संख्या 42/25 के दो अभियुक्त गणेश गंझू और सोमरा गंझू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।