गोरखपुर में बच्चे की मौत के मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी को लेकर बलिया के समाजवादी पार्टी सांसद राजीव राय ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता हमेशा एक जैसी नहीं रहती।
राजीव राय ने कहा, "यह कब की घटना है, उसके लिए सीसीटीवी रिकॉर्डिंग है। जो पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए इस तरह के निंदनीय कार्य कर रहे हैं, तो याद रखिएगा कि सत्ता बदलती है। हिसाब-किताब हो जाएगा।"
सपा सांसद ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का हवाला देते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उनके इस बयान के बाद गोरखपुर की घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।
#rajeevrai #Gorakhpurnews #samajwadipartyofficial #Balliakhabar
Belthara Road, Ballia | Nov 21, 2026