पुपरी: पुपरी के चैनपुरा स्थित ब्रह्मस्थान पर नवाह कार्यक्रम के लिए निकाली गई कलश शोभायात्रा
पुपरी के चैनपुरा स्थित ब्रह्मस्थान पर आयोजित नवाह कार्यक्रम को लेकर सोमवार को 12 बजे दिन में 501 कन्या कुमारी के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर बुढ़नद नदी पहुंची जहां पवित्र जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचकर विधि विधान से कार्यक्रम प्रारम्भ की गई।