सदर कोतवाली क्षेत्र के टुइया पुरवा गांव निवासी पीड़िता मंजू के द्वारा कोतवाली में पहुंचकर अपने गांव की एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया,जिसमें बताया गया कि उसके गांव के रहने वाले सुधीर नामक व्यक्ति के द्वारा पीड़िता के दरवाजे पर आकर आए दिन गाली गलौज की जाती है, और उसे जान से मारने की धमकी दी देता, जिसको लेकर पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से गगुहार लगाई।