हसपुरा: अंचल कार्यालय कक्ष में शनिवार को विवादित जमीन के निपटारे को लेकर लगा जनता दरबार, तीन मामलों का हुआ निष्पादन
हसपुरा अंचल कार्यालय कक्ष में शनिवार को जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया। सीओ सुनील कुमार , थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, अंचल सहायक दीपक प्रसाद ने विभिन्न गांव से आए लोगों का जमीनी विवाद का सुनवाई किया।जिसमें तीन मामला का दोनों पक्ष के आपसी सहमति से निष्पादन किया गया।शैष मामले की सुनवाई अगली तिथि को ह़ोगी।